Agtriculture in Rajasthan MCQ : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए टोपिक अनुसार टेस्ट सीरीज। इस टेस्ट सीरीज के माध्यम से आप अपनी तैयारी को परख सकते है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन सितंबर माह में प्रस्तावित है। परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थी अपना स्कोर बढ़ाने के लिए इस महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते है।
आज के इस टेस्ट में सामान्य राजस्थान भूगोल के प्रश्न दिए जा रहे है। ये सभी प्रश्न नवीनतम पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दिए जा रहे है। भूगोल के प्रश्न नवीन गठित 41 जिलों को देखते हुए बनाए जा रहे है। प्रश्न पत्र का स्तर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पैटर्न के अनुरूप बनाया जा रहा है। इसलिए आप निश्चित होकर टेस्ट दे।
Rajasthan Safai Karmachari Bharti
इस टेस्ट में कुल 20 प्रश्न है ।
सभी प्रश्न करने अनिवार्य है ।
प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है ।
नकारात्मक अंक इस टेस्ट में नहीं है ।
टेस्ट को पूरा हल करने के बाद SUBMIT पर क्लिक करें।
आज का टेस्ट देने के लिए यहाँ क्लिक करे ।
Agtriculture in Rajasthan MCQ
1. राजस्थान के सकल मूल्य वर्धन में कृषि व संबंध क्षेत्रों में स्थिर कीमतों पर 2023 – 24 योगदान है ?
A. 26.54%
B. 26.92%
C. 11.98%
D. 12.43%
E. अनुत्तरित प्रश्न
2. राजस्थान में कृषि का बोया जाने वाला सर्वाधिक क्षेत्रफल किस जिले का है ?
A. बाड़मेर
B. बीकानेर
C. राजसमंद
D. डूंगरपुर
E. अनुत्तरित प्रश्न
3. कृषि के साथ साथ पशुपालन करने वाली कृषि कहलाती है ?
A. मिश्रित कृषि
B. ड्यूलो कृषि
C. मोनो कृषि
D. रिले कृषि
E. अनुत्तरित प्रश्न
4. भीलो द्वारा पहाड़ी जंगलों को जलाकर की जाने वाली स्थानांतरित कृषि कहलाती है –
A. वालरा कृषि
B. चिमाता कृषि
C. दजिया कृषि
D. ट्रक कृषि
E. अनुत्तरित प्रश्न
5. किस विकल्प में सभी फसल खरीब की है ?
A. चावल , जौ, गेंहू , कपास
B. बाजरा, मूंग, ईसबगोल , जीरा
C. तिल, अरहर , राई , मैथी
D. मूंगफली, मक्का , मोठ, अरहर
E. अनुत्तरित प्रश्न
6. निम्न में से कौनसी रबी की फसल नही है ?
A. अलसी
B. सरसो
C. सोयाबीन
D. सूरजमुखी
E. अनुत्तरित प्रश्न
7. क्षेत्रफल के आधार पर राज्य का सबसे बड़ा कृषि जलवायु क्षेत्र कौनसा है ?
A. आर्द्र दक्षिणी क्षेत्र
B. शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
C. अति शुष्क पश्चिमी आंशिक सिंचित मैदानी क्षेत्र
D. अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदानी क्षेत्र
E. अनुत्तरित प्रश्न
8. निम्न में से गेंहू की कौनसी किस्म राजस्थान कृषि विश्व विद्यालय द्वारा विकसित की गई है ?
A. सोना कल्याण
B. कोहिनूर
C. राज 3077
D. हीरा
E. अनुत्तरित प्रश्न
9. दोहद येलो किस फसल की किस्म है
A. चना
B. चावल
C. मक्का
D. गेंहू
E. अनुत्तरित प्रश्न
10. मक्का अनुसंधान केंद्र स्थित है ?
A. उदयपुर में
B. बांसवाड़ा में
C. चित्तौड़गढ़ में
D. राजसमंद में
E. अनुत्तरित प्रश्न
इन्हें भी पढे – चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा के लिए नवीनतम पाठ्यक्रम जारी
11. कौनसी फसल राजस्थान में उत्पादन व क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रथम स्थान रखती है ?
A. सरसों
B. सोयाबीन
C. गेंहू
D. मक्का
E. अनुत्तरित प्रश्न
12. राष्ट्रीय सरसो अनुसंधान केंद्र स्थित है –
A. भरतपुर
B. पाली
C. ब्यावर
D. अजमेर
E. अनुत्तरित प्रश्न
13. निम्न में से किस जगह पर काजरी का उपकेंद्र नही है ?
A. बीकानेर
B. जैसलमेर
C. भुज
D. जोधपुर
E. अनुत्तरित प्रश्न
14. राज्य में कितने कृषि विश्व विद्यालय है ?
A. चार
B. पांच
C. छः
D. सात
E. अनुत्तरित प्रश्न
15. बूंद बूंद सिंचाई प्रणाली किस देश से ली गई है ?
A. ईरान
B. इराक
C. इजराइल
D. तुर्की
E. अनुत्तरित प्रश्न
16. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कब से शुरू की गई ?
A. 2016
B. 2020
C. 2022
D. 2024
E. अनुत्तरित प्रश्न
17. धरा एप किस राज्य ने किसानों की सुविधा के लिए लॉन्च किया ?
A. गुजरात
B. उत्तरप्रदेश
C. कर्नाटक
D. राजस्थान
E. अनुत्तरित प्रश्न
18. निम्न में से किस संस्था का गठन शिवरमन कमेटी की सिफारिश पर की गई ?
A. काजरी
B. राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक
C. चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान
D.राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र
E. अनुत्तरित प्रश्न
19. काली जलोढ़ मृदा किस क्षेत्र में पाई जाती है ?
A. ढूंढाडी
B. हाड़ौती
C. शेखावाटी
D. मरुस्थल
E. अनुत्तरित प्रश्न
20. बजेड़ा किसे कहा जाता है ?
A. धान की खेती को
B. गेंहू की खेती को
C. सरसो की खेती को
D. पान की खेती को
E. अनुत्तरित प्रश्न
Answer Key
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
नोट – उत्तरकुंजी 9 am पर जारी की जाएगी , अतः आप 9 बजे से पूर्व इस टेस्ट को दे सकते है। उसके बाद सभी टेस्ट देने वालों की रैंक लिस्ट जारी की जाएगी।
प्रतिदिन टेस्ट सीरीज में भाग लेने के लिए हमारे ग्रुप मे जुड़ सकते है – CLICK HERE